Loading...

विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

Gargachary Times 19 November 2025, 18:43 118 views
Firozabad
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ंकिया गया। मा0 विधायक टूण्डला, प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा कृषकों को बताया कि आज मा0 प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 21 वी किस्त का हस्तानांतरण 223209 जनपद के कृषकों के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे किया जा रहा है। इसके साथ ही किसान सम्मान दिवस में उपस्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की सभी पशुओं का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें, एवं समस्त अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित लाभकारी योजनाऐं पम्पलेट के माध्यम से कृषकों को वितरित करें जिससे उन्हे विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकें। समस्त कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जनपदीय अधिकारी किसान समाधान दिवस में उपस्थित होकर कृषकों की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा को अवगत कराया गया कि समस्त कृषक फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केन्द्र, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कृषि कार्मिक के माध्यम से अनिवार्य रूप कराये जिससे कृषकों को के0सी0सी0, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अविरत रूप से मिलता रहें। साथ ही कृषकों से अपील की कोई भी कृषक फसल अवशेषों को खेत में न जलायें अन्यथा की दशा में जुर्माना की कार्यवाही की जायेगी। एवं कृषकों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभकारी परिणाम से अवगत कराया गया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 विश्वजीत सिंह द्वारा कृषकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ सवर्धन योजना, मिनी नन्दनी कृषक समृद्वि योजना एवं राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एन0एल0एम0) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही पालतू पशुओं को गला घोटू- खुरपका-मुॅहपका बीमारी से वचाव के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी गयी। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, रवीन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे मे बताया कि वर्तमान में विकास खण्ड एका जसराना एवं मदनपुर में उथले नलकूप योजना, मध्यम गहरे नलकूप, गहरे नलकूप योजना संचालित है। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए रूफ-टॉप वाटर हार्वेस्ंिटग सिस्टम के विषय में जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) गौरव सिन्हा द्वारा कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन में ऐरेसन सिस्टम के महत्व को बताया। सहायक उद्यान निरीक्षक, बृजेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरीगेशन) योजनान्तर्गत ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर पर विभाग द्वारा देय अनुदान के विषय में बताया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। किसान समाधान दिवस में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिंचाई, अवर अभियन्ता नलकूप, उप जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, मण्डी सहायक मण्डी समिति, उप सम्भागीय अधिकारी (विद्युत), सहायक उद्यान निरीक्षक, वरिष्ठ सहायक प्रबन्धक सहकारी बैंक, पी0सी0एफ0 प्रबन्धक आदि उपस्थिति रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक श्री शेर सिंह, श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री गिर्राज सिंह, वीरेन्द्र सिंह जितेन्द्र कुमार, जयवीर सिंह अरविन्द्र कुमार सहित जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया।
Follow Samachar24