Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशुराजा के साथ नवीन मंडी परिषद सिरसागंज स्थित बाजरा क्रय केन्द्र और धान केन्द्र और धान क्रय का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 19 November 2025, 18:43 132 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशुराजा के साथ नवीन मंडी परिषद सिरसागंज स्थित बाजरा क्रय केन्द्र और धान केन्द्र और धान क्रय का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ नवीन मंडी परिषद सिरसागंज स्थित बाजरा क्रय केंद्र और धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने ई0पी0ओ0पी0 मशीन को देखा, साथ ही साथ मॉश्चराइजर रीडर को भी देखा, जहां उन्हें बताया गया कि मॉश्चराइजर बाजरा में 13 से कम और धान में 17 से कम पाया गया, जो मानक के अनुरूप है, जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहां पर अब तक 22 किसानों से 1688 कुन्टल बाजारा खरीद हुई है, जबकि तीन किसानों से 200 कुन्टल धान खरीदा गया है, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि बाजारा और धान के खरीद की गति को बढ़ाया जाए एवं लक्ष्य के अनुरूप किसानों से क्रय किया जाए, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि क्रय करने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में धनराशि अवश्य पहुंच जाए, उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से वार्ता कर यह जानना चाहा कि उन्हें समय से धनराशि मिल रही है, अथवा नहीं, किसाने ने एक स्वर से कहा कि उनके खाते में धनराशि समय से पहुंच रही है, जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित किसान बलवीर सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया, साथ ही वहां उपस्थित वृद्ध किसान सिद्धा देवी से भी वार्ता की, उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप क्रय केंद्र पर आप अपनी उपज का विक्रय करें, जिससे आपको आपकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद, सिरसागंज सीमान्तर्गत ग्राम सिरसागंज में गाटा सं0 3863 में 50 टी0पी0डी0 के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट हेतु चयनित की गयी भूमि का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 50 टी0पी0डी0 के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के लिए नगर पालिका परिषद, सिरसागंज द्वारा चयनित की गयी भूमि उक्त प्लान्ट स्थापित किये जाने हेतु उपयुक्त नही पायी गयी, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं अधिशासी अधिकारी सिरसागंज को निर्देशित किया है कि खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए 50 टी0पी0डी0 के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट हेतु अन्य भूमि का चयन कर उनको अवगत कराना सुनिश्चित करें।
Follow Samachar24