Loading...

हर किसान को बदलाव करना चाहिए, किसानों को नैनो खाद लगाना चाहिए: एस पी सिंह बघेल

Gargachary Times 19 November 2025, 18:44 101 views
Mathura
हर किसान को बदलाव करना चाहिए, किसानों को नैनो खाद लगाना चाहिए: एस पी सिंह बघेल
फरह। बुधवार को प्रधानमंत्री द्वारा 21 वी सम्मान निधि किसानों के खाते में डाली गई, इसका सीधा लाइव केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र, फरह, में बड़ी एलईडी स्क्रीन सैकड़ों को दिखाया गया इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी प्रो.एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि रहे, मंत्री ने मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान योजना किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना और कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जैसी अन्य लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और किसानों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि अब समय बदल रहा है पूर्व की भांति हर चीज में बदलाव आ रहा है किसानों को भी अच्छी फसल लगानी चाहिए और नैनो यूरिया का इस्तेमाल करना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयम्बटूर से अपने संबोधन में किसान हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और कृषि-सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर केंद्रीय बकरी अनुसाधन के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सराहना करते हुए इसे कृषक समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन, विशेषकर बकरी पालन जैसी गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की सलाह दी। कार्यक्रम में दीन दयाल धाम के निदेशक सोनपाल जी,डाक्टर राजकुमार सहित दर्जनों विषेषज्ञ ओर किसान मौजूद रहे।।
Follow Samachar24