पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी, जनपद के 2.78 लाख किसानों के खातों में पहुँची सहायता राशि
Gargachary Times
19 November 2025, 18:46
134 views
Agra
आगरा. मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा आज दिनांक-19.11.2025 को पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 21 वीं किश्त के तहत जनपद के लगभग 2.78 लाख कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की गयी जिसकी लाईव स्ट्रीमिंग जनपद स्तर/कृषि विज्ञान केन्द्र, समस्त विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों में की गयी। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र विचपुरी में लाईव स्ट्रीमिंग आयोजन के समय मुख्य विकास अधिकारी महोदया, प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण, किसान नेता श्री मोहन सिंह चाहर, श्री ऋिषी गुप्ता, श्री महावीर सिंह के साथ-साथ किसान भाई उपस्थिति रहे साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड/राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं ग्राम सभा में इसका सजीव प्रसारण किया गया जसमें लगभग 17452 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।