Loading...

जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Gargachary Times 19 November 2025, 18:46 132 views
Agra
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आगरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.11.2025 को जिला कारागार, आगरा में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही बैरकों का निरीक्षण किया गया। शिविर में उपस्थित निरूद्ध बंदियों को यह भी जानकारी प्रदान की गई कि वह अब माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद/लखनऊ के द्वारा अब पारित निर्णय की अनुवादित हिंदी की प्रति भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अब पक्षकार अपने आदेशों एवं निर्णय को हिंदी में भी पड़ सकेगा। साथ ही जिला कारागार, आगरा में निरूद्ध बंदियों को शिविर में गर्म कम्बल, गर्म कपड़े, का वितरण भी किया। साथ ही अधीक्षक जिला कारागार आगरा को निर्देशित किया कि सभी निरूद्ध बंदियों को गर्म कपड़े आवश्कता अनुसार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सर्दी से बचाव के लिए अधीक्षक जिला कारागार आगरा को निर्देशित किया गया कि निरूद्ध बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए उचित प्रबंध करें। इसके अतिरिक्त डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को भी सुना गया। समस्याओं के निराकरण किया जाने के लिए अधीक्षक, जिला कारागार, आगरा को निर्देशित भी किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से यह आग्रह किया कि दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने में सहयोग प्रदान करें ताकि आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्रदान किया जा सके।
Follow Samachar24