Loading...

आगरा बिचपुरी किसान कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान चौपाल का आयोजन

Gargachary Times 19 November 2025, 20:09 116 views
Agra
आगरा बिचपुरी किसान कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान चौपाल का आयोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी पर आयोजित किसान चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं सम्बन्धित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चौपाल में धर्मेन्द्र सिंह (विषय वस्तु विशेषज्ञ ) कृषि विज्ञान केन्द्र बिचपुरी ने मुर्गी पालन में कक्कड़ नाथ प्रजाति के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। श्री ऋषि कुमार (सदस्य कृषक समृद्धि योजना ) ने किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण मिलने एवं जैविक खेती के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी किसानों से बात चीत करते हुए उनकी समस्याओं को गम्भीरता के साथ सुनते हुए समस्या को सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी को नोट कराते हुए तत्काल समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गये।
Follow Samachar24