Loading...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gargachary Times 19 November 2025, 20:12 295 views
Agra
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अर्जुन नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शाहगंज द्वितीय का निरीक्षण किया। मा0 उपमुख्यमंत्री महोदय जी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शाहगंज द्वितीय का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से उपलब्ध इलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा दवाओं का स्टॉक तथा प्रतिदिन आने वाले मरीजों की दर्ज संख्या को स्वयं रजिस्टर व कम्प्यूटर में अंकित संख्या का मिलान किया,एमओआईसी ने बताया कि केन्द्र पर प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आते हैं, मा0 उपमुख्यमंत्री महोदय ने दवाओं के स्टॉक को भी रजिस्टर से मिलान किया जो सही पाये गये, तत्पश्चात सभी एमओआईसी के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, मा0 उपमुख्यमंत्री महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी एमओआईसी सर्वप्रथम समय से सीएचसी/पीएचसी पर पहुंचे तत्पश्चात क्षेत्र भ्रमण करें। उन्होंने सभी अस्पतालों में डाक्टरों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर, सीजेरियन आदि के बारे में जानकारी ली तथा जनप्रतिनिधयों से सम्पर्क कर, स्वास्थ्य विभाग के कैम्प लगाने, आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अस्पताल, लेडी लॉयल के प्रभारियों से रोगी कल्याण निधि के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि जिला अस्पताल में रोगी कल्याण निधि में 30 लाख रूपये की धनराशि उपलब्ध है, मा0 उप मुख्यमंत्री महोदय ने उक्त निधि को मरीज व उनके तीमारदारों की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु खर्च न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि रोगी कल्याण निधि से ठण्ड के मौसम को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए सेल्टर होंम, बैठने हेतु उचित सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री महोदय ने सभी एमओआईसी से बाहरी दवाएं न लिखने के कड़े निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सरकार सभी दवाएं उपलब्ध करा रही है, उन्होंने सभी सीएचसी/पीएचसी पर जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिला अस्पताल में क्रिटिकल यूनिट के बारे में जानकारी ली तथा सम्बन्धित को नोटिस देने के निर्देश दिए। मा0 उपमुख्यमंत्री महोदय ने समीक्षा बैठक के पश्चात् प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत टीबी के मरीजों को पोषण पोटली का भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरूण श्रीवास्तव, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रशान्त गुप्ता, सीएमएस डा0 राजेन्द्र कुमार, एडीएम ना0आ0 श्री अजय नारायन सिंह, डीपीएम डा0 कुलदीप भारद्वाज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, बड़ी संख्या में एमओआईसी व समस्त स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24