Loading...

इंटर कॉलेज की जमीन का फर्जी तरीके से नीलामी करा कर कब्ज़ा ले रहे दबँगो को ग्रामीणों ने रोका

Gargachary Times 20 November 2025, 18:29 150 views
Mathura
इंटर कॉलेज की जमीन का फर्जी तरीके से नीलामी करा कर कब्ज़ा ले रहे दबँगो को ग्रामीणों ने रोका
सोंख स्थित गाँधी इंटर कॉलेज की जमीन पर कुछ दबँगो द्वारा फर्जी तरीके से जोतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है बतादे की सरकारी इंटर कॉलेज की बेस कीमती जमीन पर पहले से ही कुछ लोगों की नजर है हाल ही मेँ कालेज की करीब दस बीघा जमीन को आज कुछ लोग ट्रेक्टर से जोतने आये ज़ब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और खेत को जोतने से रुकवा दिया गया जिसमे दोनों तरफ से तीखी बहस भी हुई. वहीं स्थानीय नेता दीपक चौधरी ने बताया की कुछ लोग कालेज के कीमती खेत को बहुत कम पैसे मेँ सरकारी अधिकारीयों से मिलीभगत कर नीलाम करा लाये है जबकि हर बार खेत को बोली लगाकर नीलाम किया जाता है जिसकी ज़्यदा बोली होती है उसे ये खेत फ़सल करने को मिलता है मगर इस मेँ कुछ लोग पहले से ही गलत नीयत लगाये बैठे हैँ जिन्होंने आज फिर इस पर कब्जे का प्रयास किया है जिसे असफल कर दिया गया है घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने रोष जताया है
Follow Samachar24