Loading...

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

Gargachary Times 28 July 2025, 22:27 404 views
Bulandshahr
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
सोमवार में जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा विगत बैठक में अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देर्शित किया गया कि उद्यमियों की प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाए। दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी कार्य सम्बंधित विभागों द्वारा कराए जाने है उनकी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। औधोगिक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बारिश के मौसम से पूर्व नालों की सफाई भी कराई जाए, जिससे जल जमाव की कोई समस्या न हो। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित उद्यमी से वार्ता कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। आज बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों का संबंधित विभागों को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने एकल विंडो सिस्टम/निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त विभिन्न प्रकार के उद्योग सम्बंधी कार्यों को समयावधि पूर्व ही निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24