Loading...

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने ली समीक्षा बैठक

Gargachary Times 20 November 2025, 19:11 104 views
Mathura
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने ली समीक्षा बैठक
मथुरा:- उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी तथा पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात जी द्वारा मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 157 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थी, जिसकी कुल लागत रुपए 935.36 करोड़ है। उन्होंने बताया कि 108 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, 35 परियोजनाएं प्रगतिशील है, 03 परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में है तथा 11 निरस्त परियोजनाएं है। मुख्य प्रगतिशील परियोजनाओं में जनपद मथुरा में कोसीकलां के पास स्थित कोकिला वन शनिधाम में परिक्रमा मार्ग का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक तथा सोलर प्लान्ट की स्थापना का कार्य, जनपद मथुरा में कोसीकलां में स्थित कोकिला वन परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, जनपद मथुरा एवं वृन्दावन के बीच प्रेक्षागृह / ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा में वृन्दावन स्थित ग्राम सुनरख खादर में सौभरि नगर वन स्थापना फेज-2 का कार्य, जनपद मथुरा के ग्राम करहला स्थित बज्रनाभ की समाधि का पुनरोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य आदि शामिल है। प्रमुख सचिव जी ने प्रगतिशील कार्यों में विलंब होने पर निर्देशित किया कि उक्त कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए, कार्यों में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं को नोटिस जारी करे। सभी कार्यों को ब्रज की थीम के अनुसार विकसित किया जाए। ब्रज की पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्ता वाली थीम को ध्यान में रखते हुए आगामी प्लान बनाए जाए। परिषद के 03 अनारंभ कार्य/ निविदा प्रक्रिया कार्यों में जनपद मथुरा में यमुना नदी के घाटों का विकास एवं पुनरूद्धार का कार्य, जनपद मथुरा में वृन्दावन परिक्रमा मार्ग के अवशेष भाग एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा, पी०ए० सिस्टम एवं आई०टी०एम०एस० का कार्य तथा जनपद मथुरा की छाता तहसील में शनिदेव मंदिर के निकट कोकिला वन आरक्षित वन में आर्द्र भूमि पर ईको पर्यटन स्थल के विकास कार्य है। बैठक में प्रमुख सचिव जी ने निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधाओं हेतु बनाए जा रहे पर्यटक सुविधा केंद्रों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटक सुविधा केंद्र वृन्दावन में आने वाले पर्यटकों की संख्या, आयु, महीने, सप्ताह, आयोजनों आदि के संबंध में डाटा तैयार किया जाए। कब कब ज्यादा पर्यटक आते है, कब कम आते है, किस आयु के आते है, कौन से आयोजनों में ज्यादा आते है, आदि का डाटा तैयार किया जाए। उन्होंने कुंडो के जीर्णोद्धार के साथ साथ कुंडो को मथुरा की पौराणिक विरासत के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिए। कुंडो को और अधिक आकर्षक बनाया जाए। प्रमुख सचिव जी ने जनपद मथुरा में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का अधिकाधिक प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव जी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जनपद में स्थापित विभिन्न साइन बोर्डों को परिवर्तित करते हुए मानकों के अनुरूप करवाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव जी ने नगर आयुक्त को बेहतर साफ-सफाई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यातायात व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों हेतु सुदृढ़ बनाने पर चर्चा किया गया। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में सभी तारों को एकत्रीकृत करने, नालों को ढकने, पोल को हटाने, सड़कों व डिवाइडर को एकरूप बनाने का सुझाव दिया। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज वर्मा, सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण आशीष जादौन, डीएफओ वेंकटा श्रीकर पटेल सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Follow Samachar24