साबितगढ़ की शुगरमिल व आसवनी यूनिट में रही हरियाली तीज की धूम
Gargachary Times
28 July 2025, 22:29
192 views
Bulandshahr
साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी की शुगर मिल व आसवनी इकाई की महिलाओं ने संस्थान के प्रांगण में सुनीता तोमर की अध्यक्षता और प्रिया सिन्हा के कुशल संचालन में हरियाली तीज उत्सव को बड़े ही धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों द्वारा कई रंगा रंग प्रोग्राम व प्रतियोगिताये प्रस्तुत की गईं जिसमें मिस तीज, नृत्य गायन, कविता,मेहंदी ,खेल इत्यादि शामिल थे। जिसमें मिस तीज का खिताब काजल सिंह राणा व ज्योती सिंह को दिया गया एंकरिंग का पुरस्कार अरुणा सिंह,अर्चना बालियान, सहावर व आशू को दिया गया नृत्य पुरस्कार अंजली,आस्था, आराध्या व नेहा को दिया गया। महिला नृत्य का खिताब अंजू श्रीवास्तव, वंदना,मंजू यादव ओझा,सविता,मीनू,नीतू,काजल,निधी व शिल्पी को दिया गया। इस मौके पर अन्य महिला मंडल की सदस्य रेनू अग्रवाल, गीता गिरी,बीना सिंह,दीप सिखा व पूनम राणा आदि उपस्थित रहे समारोह समाप्ति पर सभी महिलाओं व बच्चों ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया और झूले पर मल्हार भी गाई।