Loading...

बाबा नीम करोरी जी महाराज के जीवन-वृत्त को दर्शाते हुई कॉफी टेबल बुक बनकर हुई तैयार, पीएम मोदी जी ने भेजा अपना संदेश

Gargachary Times 21 November 2025, 19:32 101 views
Firozabad
बाबा नीम करोरी जी महाराज के जीवन-वृत्त को दर्शाते हुई कॉफी टेबल बुक बनकर हुई तैयार, पीएम मोदी जी ने भेजा अपना संदेश
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा नीब करोरी जी महाराज का जन्मोत्सव दिनांक 19.11.2025 से 28.11.2025 तक उनकी जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर तहसील टूडला जिला फिरोजाबाद में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष से श्रृद्धालुओं के विश्राम हेतु पर्यटन मंत्रालय उ0प्र0 द्वारा भव्य सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो गया है। जन्मोत्सव में दिनांक 19.11.2025 से 25.11.2025 तक प्रतिदिन दिन में 12ः00 बजे से 04ः00 बजे तक भागवत कथा तथा संध्या में 05ः00 बजे से 08ः00 बजे तक भजन एवं संगीत के कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। दिनांक 22.11.2025 को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत भजन एंव नृत्य, दिनांक 23.11.2025 को श्री दीपक त्रिपाठी द्वारा भजन संध्या, दिनांक 24.11.2025 को सुश्री शिखा तिवारी द्वारा भजन संध्या, दिनांक 25.11.2025 को श्री मनीष शर्मा द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ एवं श्री कृष्णदास (यूएसए) द्वारा संगीत प्रस्तुति, दिनांक 26.11.2025 को भजन संध्या में श्री सुधीर व्यास जी द्वारा भजन कीर्तन होगा तथा दिनांक 27.11.2025 को श्री लखवीर सिंह लख्खा द्वारा भजन गायन होगा। दिनांक 28.11.2025 को जिस दिन महाराज जी का प्राकट्यदिवस होगा (मार्गशीष, शुक्ल पक्ष अष्टमी) उस दिन प्रतिवर्ष की भांति भंडारा होगा और श्रृद्धालुगण दिन में 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक प्रसाद प्राप्त करेंगे एवं पूजन करेंगे। भंडारे के दिन देश के प्रत्येक कोने से लगभग 50,000 श्रृद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान है, जिसके प्रबन्धन के लिये प्रशासन की तरफ से समुचित व्यवस्था की जा रही है।
Follow Samachar24