Loading...

राया में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Gargachary Times 22 November 2025, 20:26 110 views
Mathura
राया में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विकास खण्ड राया में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कस्वे के मांट रोड गोपालबाग मैदान में आयोजित की गयी। जिसका शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी राया बुद्धसेन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में दौड़ लम्बी कूद कबड्डी खो खो गोला फेंक आदि कुश्ती आयोजित की गयी जिसमे विकास खण्ड के चालीस विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । इस दौरान प्रतियोगिता में पहले दूसरे एबं तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को प्रसस्ति पत्र एबं मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक संघ के गोवर्धन दास गुप्ता हरिओम गुप्ता भगवान सिंह पचौरी अशोक सारस्वत चंदन सिंह शिखा मिश्रा रश्मि शर्मा पूनम गर्ग ब्रजवीर सिंह भ्रंगर विनीत अग्रवाल शिखा सिंह अमित शर्मा मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।
Follow Samachar24