स्मार्ट क्लास का अधिक से अधिक प्रयोग करें विद्यालय- बी०एस०ए०
Gargachary Times
22 November 2025, 20:39
131 views
Firozabad
शासन एवं विभागीय स्तर से निरन्तर परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का अधिक से अधिक प्रयोग करने, डिजिटल माध्यम से बच्चों को शिक्षण कार्य कराने के निर्देशों के अनुक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय मौढ़ा विकास खण्ड फिरोजाबाद का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त स्टॉफ उपस्थित पाया गया।
कक्षा कक्षों में अध्यापकों के द्वारा बच्चों को सुव्यवस्थित रूप से फर्नीचर पर बैठाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार का दिवस होने के कारण 01 कक्षा कक्ष में बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जा रहा था एवं मीना मंच से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछने पर बच्चों के द्वारा सही उत्तर दिये जाने पर कार्यरत स्टॉफ का उत्साहवर्द्धन किया गया एवं प्र०अ० को निर्देशित किया गया कि स्मार्ट क्लास का अधिक से अधिक प्रयोग कर शिक्षण कार्य कराये। जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता में अपेक्षित वृद्धि हो सके। निरीक्षण के समय कक्षा कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा गया। प्र०अ० के द्वारा अवगत कराया गया कि सी०एस०आर० के माध्यम से प्रयास कर बच्चों के लिए इनवर्टर की व्यवस्था एवं उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई है। कक्षा कक्षों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा अध्यापकों का उत्सावर्द्धन किया गया एवं उनके कार्य करने पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के समय श्रीमती दिव्या यादव प्र०अ०, श्रीमती नीलम विजलानी सहायक अध्यापिका, वैशाली यादव स०अ०, मंजू दुबे शिक्षा मित्र आदि उपस्थित रहे।