Loading...

प्रधानाचार्य डाँ (प्रो०) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन मे अस्पताल परिसर के LT 5 में स्पेशल व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

Gargachary Times 22 November 2025, 20:40 167 views
Firozabad
प्रधानाचार्य डाँ (प्रो०) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन मे अस्पताल परिसर के LT 5 में स्पेशल व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक- 22 नवम्बर, 2025 को प्रधानाचार्य डॉ (प्रो0) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर के LT 5 में स्पेशल व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय-Patient Care Safety management Tips in Tertiary Medical Care Center and Importance of Record Keeping in Tertiary Medical Care Center था । उक्त व्याख्यान के लिए विशेष अतिथि एवं स्पीकर- डा0 रूचि गर्ग, सह-आचार्य, अस्पताल प्रशासन, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, जोधपुर एवं डॉक्टर नीरज गर्ग अस्पताल प्रशासन एफएमसी पुणे थे। उक्त व्याख्यान में डॉक्टर रुचि गर्ग द्वारा अस्पताल प्रशासन मरीज के लिए किस तरीके से बेहतर रूप से कार्य कर सकता है उसके बारे में उपस्थित डॉक्टर, स्टाफ नर्स एवं टेक्नीशियन को ट्रेनिंग दी गई. समस्त फैकल्टी, एस.आर, जे.आर., इंटर्न, समस्त कर्मचारीगण (स्टाफ नर्स, क्लर्क, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड वॉय, इत्यादि) उपस्थित रहे।
Follow Samachar24