Loading...

थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 1250 ग्राम नाजायज गाँजा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 22 November 2025, 20:42 163 views
Firozabad
थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 1250 ग्राम नाजायज गाँजा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग, तलाश वांछित/वारण्टी अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त सत्यशील पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम रजौरा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद को नाजायज गाँजा करीब 1250 ग्राम सहित फतेहपुर कर्खा जाने वाले रास्ते पर ईट भट्टे के सामने थाना क्षेत्र नसीरपुर से दिनांक 21.11.25 को गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बंध में थाना हाजा मु0अ0सं0-227/25 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त सत्यशील उपरोक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
Follow Samachar24