Loading...

यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा थाना उत्तर में चलाया गया जागरुकता अभियान

Gargachary Times 22 November 2025, 20:42 142 views
Firozabad
यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा थाना उत्तर में चलाया गया जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22-11-2025 को राम कन्या इंटर कॉलेज मोहन नगर थाना उत्तर में जागरुकता अभियान चलाया गया । जागरुकता अभियान के दौरान छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ को सड़क पर बाईं ओर चलने, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, यातायात व सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही छात्राओं, अध्यापक बंधुओं एवं अन्य स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई । फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें ।
Follow Samachar24