छाता मेँ आसमाजिक तत्वों ने देवी की मूर्ति को तोड़ कर किया खंडित, घटना के बाद कई गांव के लोगों मेँ रोष
Gargachary Times
22 November 2025, 20:43
132 views
Mathura
मथुरा जिले की छाता तहसील में आज किसी असमाजिक तत्व ने बहुत ही निंदनीय और घिनौनी हरकत की है जिससे सभी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है अगर इसका जल्द ही कोई प्रबंध नहीं किया गया तो छाता में कोई भी बड़ी घटना घट सकती है आपको बताते चलें कि आज छाता क्षेत्र के तीन गांव की पूजनीय खैरे वाली मैया पर किसी असमाजिक तत्व ने छैनी हथोड़े से प्रहार किया है लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि किसी ने सदियों पुरानी तीन गांव की पूजनीय माता की प्रतिमा पर छैनि हथोड़े से प्रहार कर उसे खंडित करने की कोशिश की है मौके पर पहुंचे एसडीम वैभव गुप्ता ने पहुंचकर सभी लोगों को आश्वासन देकर शांत किया की प्रतिमा और लोगों की भावनाओं से खेलने वाले को जल्द से जल्द पकड़कर खुलासा किया जाएगा छेत्र में किसी भी प्रकार का दंगा ना हो इसलिए पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया. वही छाता खेत्राधिकारी छाता ने बताया की मूर्ती को खंडित नहीं किया गया बल्कि जगह जगह से सिन्दूर हट गया है जिस वजह से मूर्ती खंडित जैसी प्रतीत हो रही है