Loading...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत 86-एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या- 395 ,प्रा.वि. नगला बेल, कक्ष नंबर - 2 की बीएलओ शीला देवी बनी जनपद की बेस्ट बीएलओ

Gargachary Times 23 November 2025, 18:49 118 views
Agra
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत 86-एत्मादपुर  विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या- 395 ,प्रा.वि. नगला बेल, कक्ष नंबर - 2 की बीएलओ शीला देवी बनी जनपद की बेस्ट बीएलओ
आगरा: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत 86-एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या/ मतदेय स्थल संख्या 395 ,प्रा.वि. नगला बेल कक्ष नंबर-2 की बीएलओ शीला देवी ने जिले में सबसे तेज़ और सर्वाधिक प्रभावी कार्य करते हुए अपने बूथ पर 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों वितरण,संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने 500 में से 500 मतदाताओं के प्रपत्र जुटाकर अभियान में जिले में शीर्ष प्रदर्शन का नया मानक स्थापित किया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी क्रम में 86- एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 395, कमरा नंबर-2,प्रा.वि. नगला बेल की बूथ लेवल ऑफिसर शीला देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना बूथ शीर्ष स्थान पर पहुँचा दिया है, जिलाधिकारी महोदय ने उनकी इस उपलब्धि पर सराहना की है, बीएलओ शीला देवी को सम्मानित किया जाएगा। बीएलओ शीलादेवी ने बताया कि उन्होंने पहले ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची का 2025 की सूची से मिलान कर मतदाताओं के क्रमांक नोट कर लिए थे। गणना प्रपत्र प्राप्त होते ही उन्होंने दो प्रतियों में इसे सभी संबंधित मतदाताओं तक डोर टू डोर पहुँचाया, इस कार्य में सभी मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक गणना पत्र भरने में पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने 500 कुल मतदाताओं में से 500 मतदाताओं के गणना प्रपत्र न केवल संकलित किए बल्कि बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है और विशेष पुनरीक्षण अभियान में आदर्श कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत करती है। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत रविवार, 23 नवंबर रविवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथ पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाएँगे और उनका डिजिटाइजेशन कराएंगे। डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बूथ पर पहुँचकर समय से प्रपत्र भरें, ताकि जिले की मतदाता सूची को अद्यतन किया जा सके।
Follow Samachar24