राया की नवीन उपमंड़ी में अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी
Gargachary Times
23 November 2025, 18:50
116 views
Mathura
राया की नवीन उपमंड़ी में अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई.
राया उपमंड़ी में स्थित चार दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. चोर दुकान में रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए. चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि दो चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई. वहीं दुकानदारों ने चोरी की इस घटना को मंडी प्रशासन की नाकामी बताया है. दुकानदार देवा ने बताया कि उनकी दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है मंडी में चौकीदार रहते हैं इसके बाद भी चोरी हो जाती है.