बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का विरोध जारी, विरोध में गोस्वामी महिलाओं सहित 22 संगठनों ने प्रधानमंत्री और ग्रहमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन
Gargachary Times
28 July 2025, 22:32
173 views
Mathura
जनपद के वृन्दावन बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का विरोध लगातार जारी है।
बांके बिहारी के सेवायत गोस्वामी कॉरिडोर निर्माण का विरोध रहे हैं। कई राजनीतिक पार्टी एवं अन्य संगठनों के द्वारा उन्हें विरोध का समर्थन भी मिल रहा है। वह बात अलग है कि मथुरा प्रशासन निर्माण के समर्थन में लोगों के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाकर उसे निर्माण का समर्थन दिखाए । लेकिन जो निर्माण का विरोध कर रहे हैं उनका प्रशासन को अभी तक कोई समर्थन नहीं मिल पाया है। कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे हैं गोस्वामी समाज ने अभी तक निर्माण का समर्थन नहीं किया है । गोस्वामी महिलाएं प्रतिदिन कॉरिडोर निर्माण का अलग-अलग तरीके से विरोध कर रही है। उनका विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।
सोमवार को बांके बिहारी के सेवायतों की धर्मपत्नियां विरोध की तख्तियां और बैनर अपने हाथ में लेकर नारेबाजी करती हुई जिलाअधिकारी कार्यालय पहुंची ।
जहां उन्होंने कॉरिडोर निर्माण का विरोध प्रदर्शन किया। और ज्ञापन सौंपा । इस दौरान महिलाओं सहित करीब 22 अन्य संगठनों ने निर्माण के विरोध ज्ञापन सौंपे। जो प्रधानमंत्री गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर एडीएम पंकज वर्मा को सौंपे गए ।