Loading...

रियल इंटरनेशनल स्कूल ने सृजन प्रतियोगिता में लहराया परचम

Gargachary Times 23 November 2025, 18:51 133 views
Mathura
रियल इंटरनेशनल स्कूल ने सृजन प्रतियोगिता में लहराया परचम
मथुरा: जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य सृजन महोत्सव में रियल इंटरनेशनल स्कूल मथुरा की दो टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, कोसी, छाता, होडल, पलवल सहित विभिन्न क्षेत्रों के 3000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। पहली उपलब्धि विद्यालय की प्रतिभावान छात्राएं, कनक, प्रियांका, तुलसी और रुचि की रहीं, जिन्होंने “डिजिटल पेमेंट और कैशलेस इकोनॉमी” विषय पर अत्यंत प्रभावशाली और स्वरचित पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। छात्रों की क्रिएटिविटी, आत्मविश्वास और विषय पर स्पष्ट पकड़ को निर्णायक मंडल ने सराहा। दूसरी ओर, विद्यालय की नुक्कड़ नाटक टीम ने भी अपने दमदार अभिनय व प्रभावशाली संदेश के माध्यम से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम की प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों पर गहरी छाप छोड़ी। विद्यालय के निदेशक पुनीत प्रजापति और प्राचार्या सिमर प्रजापति ने दोनों टीमों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की सतत प्रगतिशील शैक्षिक नीति का परिणाम है। उन्होंने विजेता छात्रों व मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रियल इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और रचनात्मकता के साथ उसके विद्यार्थी हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे।
Follow Samachar24