Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं यातायात के नेतृत्व मे यातायात माह अभियान

Gargachary Times 23 November 2025, 18:54 165 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं यातायात के नेतृत्व मे यातायात माह अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर 2025 अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 23-11-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही कर 02 वाहन सीज किये एवं कुल 860 चालान किये गये एवं अभियान के दौरान आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर आमजन को जानकारी प्रदान की गई ।
Follow Samachar24