मिशन शक्ति जागरूकता अभियान
Gargachary Times
23 November 2025, 18:55
117 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23-11-2025 को _थाना सिरसागंज के कस्वा सिरसागंज में, थाना अरांव के ग्राम कुढीन में व थाना दक्षिण के हिमायूपुर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ व आमजन को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया ।
जागरुकता अभियान के दौरान बच्चों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग,सोशल मीडिया व इंटरनेट पर सुरक्षित व्यवहार,गुड टच–बैड टच की जानकारी,किसी घटना पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के महत्व,आत्मरक्षा की मूलभूत तकनीकें,स्कूल एवं आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहने की आदत विकसित करने हेतु उक्त महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया ।
मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़खानी या साइबर अपराध की स्थिति में फिरोजाबाद पुलिस सदैव उनके साथ है और त्वरित कार्रवाई हेतु पूर्णतया प्रतिबद्ध है।