रविवार की छुट्टी में नगर पंचायत के कर्मचारी और बुलडोजर ले जाकर गरीब का निर्माण कार्य तुड़वाया
Gargachary Times
23 November 2025, 19:25
105 views
Mathura
वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन और उनके प्रतिनिधि पति सरकारी संसाधनों और कर्मचारियों का दुरुपयोग कर गरीब लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं । और रविवार की छुट्टी में भी बिना ई ओ के आदेश के नगर पंचायत के कर्मचारियों और बुलडोजर को साथ ले जाकर दबंगई करके गरीब लोगों के निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं और शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे लगाने की धमकी देने लग जाते हैं। मामला बरसाना रोड से परिक्रमा मार्ग में लिंक होने वाले रास्ते पर स्थित अपनी जमीन पर निर्माण कार्य का है जहां पर मथुरा निवासी त्रिलोकी नाथ बांसल की जमीन खसरा नंबर 368 में दर्ज है जिस पर त्रिलोकनाथ द्वारा बाउंड्री कर गेट चढ़ाने का कार्य चल रहा था। रविवार की छुट्टी वाले दिन अचानक चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार अपनी पत्नी प्रभा देवी और नगर पंचायत के कर्मचारी नानक चंद और बाबू मोहन श्याम तथा बुलडोजर को लेकर मौके पर पहुंच जाते हैं और गाली गलौज करते हुए निर्माण पर बुलडोजर चलाने का आदेश दे देते हैं। जब वहां पर उपस्थित बंसल के लोग कागज दिखाने की बात करते हैं तो नगर पंचायत प्रतिनिधि पहले उनसे पैसे की डिमांड करने लग जाते हैं और पैसे ना देने पर जबरदस्ती बुलडोजर से निर्माण कार्य को तुड़वा देते हैं। विरोध करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभादेवी अपने पति की ओर लेते हुए लोगों को फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने लग जाती हैं। इससे पूर्व में भी बरसाना रोड पर सरकारी पार्किंग के बगल में ई ओ गोवर्धन के आदेश के बावजूद सरकारी जमीन में फर्जी तरीके से पैसे लेकर नगर पंचायत प्रतिनिधि द्वारा तीन दुकानों का निर्माण करवा दिया गया है। जिलाधिकारी मथुरा के यहां पर नगर पंचायत सभासदों ने पहले ही अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत कर रखी है जिसमें डीएम मथुरा ने चेयरमैन प्रतिनिधि को नगर पंचायत में प्रवेश न करने और अध्यक्ष की कुर्सी पर न बैठने के सख्तआदेश दे रखे हैं उनकी भी आए दिन वह अवहेलना करते रहते हैं। देखना होगा कि जिलाधिकारी महोदय और जिला प्रशासन कितनी जल्दी मामले को संज्ञान में लेकर नगर पंचायत प्रतिनिधि गोवर्धन और नगर पंचायत के भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर लोगों को न्याय दिला पाते हैं।