हिन्दू हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी को सुरक्षा दिलाने की करी मांग,हिंदूवादी संगठनों ने सौंप ज्ञापन
Gargachary Times
24 November 2025, 19:15
380 views
Mathura
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पक्षकार दिनेश फलाहारी को सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनो ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। और दिनेश फलाहारी को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिनेश फलाहारी श्री कृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद मे जन्मभूमि के मुख्य हिंदू पक्षकार हैं ।
तथा समय- समय पर हिंदू जनमानस की आवाज को भी उठाते रहते हैं।
जिसके कारण कुछ असामाजिक तत्व एवं कट्टरपंथी उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं।
कई बार उनको पत्रों एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलती रहती रही है।
हिंदू संगठन नेताओं का कहना है कि महाराज जी को श्री कृष्ण जन्म स्थान कैस की सुनवाई के लिए माननीय प्रयागराज हाई कोर्ट, एवं दिल्ली सुप्रीम कोर्ट भी जाना होता है। इस कारण उनकी जान का खतरा हर समय बना रहता है ।
भविष्य में किसी भी प्रकार से कोई घटना घटित ना हो इसके लिए श्री दिनेश फलाहारी जी महाराज को उचित सुरक्षा प्रदान करने मांग करते है ।
इस दौरान प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रचारक प्रिया किशोरी भागवत प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद नेता जयराम शर्मा, भाजपा नेता नरेश सिंह, ब्रज धर्माचार्य परिषद के संयोजक राजेश पाठक, भागवत प्रवक्ता प्रिया किशोरी , महामंडलेश्वर संत हरिदास बाबा, साध्वी इंदुलेखा,श्री हरि सुरेश आचार्य, मनोज शर्मा, सुखराम सिंह कमल, महेश दास, ब्रह्म नारायण शर्मा, अनिल शास्त्री, आदि उपस्थित रहे।