Loading...

मतदाता सूची पुनरीक्षण सत्यापन कार्यो में लाये तेजी- गरिमा खरे

Gargachary Times 25 November 2025, 19:49 74 views
Mathura
मतदाता सूची पुनरीक्षण सत्यापन कार्यो में लाये तेजी- गरिमा खरे
कस्वे में मतदाता सूची के पुनरीक्षण सत्यापन के दौरान नाम बढ़ाने और घटाने की चल रही प्रक्रिया के दौरान चल रहे धीमी गति से चल रहे कार्यो में तेजी लाये जिससे समयावधि के दौरान कार्य पूर्ण हो सके। उक्त उदगार जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे ने बलदेव मार्च स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर बीएलओ सुपर वाईजरो के सत्यापन सूची की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राशन डीलरों नगर पंचायत कर्मचारियों व वार्ड सभासदों ग्राम प्रधानों से इस कार्य मे लोगो को जागरूक कर समय से पूर्व कार्य पूर्ण कर एस आई आर फार्म भरकर बीएलओ को जमा करने को कहा। इस दौरान विकास खण्ड अधिकारी सतेंद्र सिंह सुपरवाइजर ब्रज विहारी सभासद अमित अग्रवाल डॉ सत्यवीर सिंह डॉ रामबीर सिंह सतीश कुमार रविन्द्र कुमार पप्पू आदि ग्राम प्रधान और नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24