राया में धूमधाम के साथ निकली भगवान राम की बारात
Gargachary Times
25 November 2025, 19:49
74 views
Mathura
विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में कस्वा राया में मंगलवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम के साथ निकाली गयी। जगह जगह लोगो ने पुष्पवर्षा कर रामबारात का जोरदार स्वागत किया। रामबारात बैंडबाजों के साथ रेतिया बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर मांट मार्ग होते हुए मथुरा मार्ग कटरा बाजार रेतिया बाजार राम मंदिर पर आकर समाप्त हुयी। जहा रीति रिवाज के साथ भगवान श्रीराम सीता के विवाह की सभी रस्में निभायी गयी । बधाई गायन और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गिर्राज किशोर अग्रवाल राहुल अग्रवाल प्रभात अग्रवाल श्रीमती दयारानी अग्रवाल विनीता अग्रवाल नीतू अग्रवाल पिंकी अग्रवाल चंद्रमोहन अग्रवाल अरूण चौधरी प्रदीप अग्रवाल गोविंद अग्रवाल महेंद्र शर्मा अमित अग्रवाल योगेश अग्रवाल अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।