आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना शो पीस
Gargachary Times
25 November 2025, 20:04
95 views
Mathura
सोंख देहात के नगला आशा का है जहाँ लाखों रूपये की लागत से बना आरोग्य केंद्र अपनी बदहाली पर आँशु बहा रहा है जहाँ ग्रामीणों का उपचार होना चाइये वहाँ ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर ऊपले थाप रखे हैँ केंद्र की बिल्डिंग जर्जर होती जा रही हैँ वहीं स्वास्थ्य केंद्र का प्रांगण मेँ घास से लदा पड़ा है. स्वास्थ्य केंद्र की इस हालत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियो से शिकायत की है मगर आज तक कोई अधिकारी गांव मेँ झांका तक नहीं. ग्रामीणों ने कहा की ज़ब से यह आरोग्य केंद्र बना है तब से अभी तक इस जगह कोई भी नर्स डॉक्टर यहां पर आया नहीं है हमारे बच्चे बुजुर्ग बीमार होते हैँ तो मजबूरी मेँ उनको दुसरे स्वास्थ केंद्र पर दवा लेने जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने साशन से गुहार लगाई है की इस स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित डाक्टरों की टीम आये जिससे की ग्रामीणों को अच्छा इलाज मिल सके