अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर ध्वज विराजमान होने पर बांटी मिठाई
Gargachary Times
25 November 2025, 20:05
65 views
Mathura
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर शिखर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वज स्थापना किए जाने पर आज सनातनी हिंदुओं ने कृष्ण जन्म भूमि के द्वार पर मिष्ठान वितरण कर भागवा ध्वज को फहरा कर खुशी व्यक्त की ,
श्री कृष्ण जन्मभूमि ईदगाह केस में
मुख्य हिंदू पक्षकार पं दिनेश फलाहारी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मभूमि गेट नंबर 1 पर
मौजूद श्रद्धालुओं मे मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया ,
जन्म स्थान पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम एवं कृष्ण के जय कारे लगाये
इस अवसर पर दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि
बरसों बरस बाद यह ऐतिहासिक मौका आया है ,संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं बल्कि विश्व भर के सनातनी हिंदुओं के लिए यह क्षण ऐतिहासिक एवं गौरव का प्रतीक है, हमें विश्वास है न्यायालय के माध्यम से संपूर्ण कृष्ण जन्मभूमि परिसर एक दिन सनातनी हिंदुओं की जीत का प्रतीक बनेगा, भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण का मूल गर्भ ग्रह अतिक्रमण मुक्त होकर विशाल मंदिर में तब्दील होगा ।
ब्रज धर्माचार्य परिषद के संयोजक पं राजेश पाठक, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय सचिव पंडित जयराम शर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक भागवत प्रवक्ता प्रिया किशोरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के मंदिर को सनातनी सरकारों के रहते ही मुक्त किया जा सकता है ,इस अवसर पर उपस्थित जनों में
भाजपा नेता नरेश सिंह, संत हरिदास बाबा, सुखराम सिंह कमल, अनिल शास्त्री, पं राज नारायण गौड़, राहुल गौतम, गंभीर बघेल, आदि प्रमुख थे