समाज सेवी भूरा पहलवान को क्षत्रिय करणी सेना का विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत
Gargachary Times
25 November 2025, 20:09
191 views
Mathura
क्षेत्रीय करणी सेना द्वारा आन्योर निवासी समाज सेवी भूरा पहलवान को गोवर्धन विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया जिसमे मंडल अध्यक्ष गोविन्द राघव जिलाध्यक्ष विजयपाल सिँह राघव ने भूरा पहलवान को नियुक्ति पत्र सौंपा. भूरा पहलवान ने कहा की वो हिंदुत्व व सनातन की रक्षया के लिये तन मन धन से हमेशा तैयार रहेंगे साथ ही करणी सेना द्वारा जो उनको यह पद ओर सम्मान दिया गया है उसका वो हमेशा मान सम्मान रखेंगे जहाँ भी संगठन को मेरी जरूरत होगी मेँ हमेशा तैयार मिलूंगा भूरा पहलवान की इस नियुक्ति पर बांके हिन्दू ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा की भूरा पहलवान को जो भार सौंपा गया है वह इस पद पर रहते हुये हमेशा हिंदुत्व व हिंदुस्तान की भलाई के लिये कार्य करते रहे। आज यह प्रोग्राम डीग रोड स्थित श्री राधारानी प्रॉपर्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जहाँ ठाकुर मनमोहन मोहन सिँह गिरधारी सिंह ठाकुर बॉबी शर्मा नीरज कौशिक ओमप्रकाश पहलवान कुलदीप सेठ कान्हा ठाकुर यादव जी ने भूरा पहलवान को स्वाफा दुपट्टा बाँध कर स्वागत किया। इस प्रोग्राम मेँ करणी सेना के संगठन मंत्री कुंवर विष्णु सिंह विष्णु राठौर कृष्णा पत्रकार सीताराम डॉक्टर ओपी डॉक्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहे