बाइक और टेंपो की टक्कर, दो लोग घायल
Gargachary Times
25 November 2025, 20:09
67 views
Mathura
आगरा मथुरा हाइवे फतिया कट के पास बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों की भिड़ंत में टेंपो सड़क पर पलट गया। ओर चीख पुकार मच गई, टेंपो में बैठी सवारी के साथ बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये ,राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल फराह में भर्ती कराया गया।दुर्घटना में निखिल पुत्र मुकेश निवासी औल आगरा में पेपर देने के लिए जा रहा था शबाब पुत्र अकबर मथुरा निवासी गंभीर घायल हो गए और टेंपो में बैठी पाँच सवारियों विमलो , घनश्याम, तुकमान,सावित्री देवी के हल्की चोटें आई वह सभी अपने घर चले गए।
क्राइम थाना प्रभारी यशपाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी घायलों को हॉस्पिटल भेज दिया है,ऑटो ओर बाइक को पुलिस थाने ले आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।