Loading...

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस बाल मेला लगाकर मनाया

Gargachary Times 25 November 2025, 20:11 98 views
Mathura
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस बाल मेला लगाकर मनाया
प्रधान पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाल दिवस पर बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। रैपुरा जाट स्थित प्रधान पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर सभी बच्चों ने बाल मेला में खाने , खेल, झूले सहित विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगा कर सभी का मन मोह लिया । मेला में मौजूद छात्र छात्राओं ओर उनके अभिभावक व सभी अध्यापको ने बाल मेला का आनंद लिया । श्रृंग ऋषि महाराज मंदिर के महंत निर्णय दास महाराज ने बाल मेला का शुभारंभ किया। उनके साथ स्कूल के प्रबंधक भिक्की सिंह प्रधान एवं ने स्कूल चेयरमैन भूरी सिंह भी रहे। स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका छौंकर ने बच्चों द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर बताया कि समय समय पर बच्चों को पढाई के साथ साथ खेलकूद एवं मनोरंजन कराना भी आवश्यक है जिस से कि सभी बच्चे सामाजिक रूप से एक दूसरे से जुड़े रहें ।कार्यक्रम का संचालन भवानी और नमन ने किया।इस मौक़े पर निदेशक मानवेन्द्र छौंकर ,कॉर्डिनेटर जगत चौहान ,उपप्राचार्य सुनील लवानिया, दीपा सिंह ,वंदना सुनीता रावत , संतोष,निशा,मनीषा,आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24