शराब की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू
Gargachary Times
12 July 2025, 21:05
34 views
Mathura
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाइवे स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में लगी आग की लपटे इतनी तेज थीं कि दुकान की छत के पत्थर भी चटक कर गिर गये। दुकान में रखे तीन फ्रिज व दो पंखा पूरी तरह जल गये। मथुरा निवासी रवि चौधरी की ज्योति गौड़ के नाम से चौमुहां हाइवे पर शराब की दुकान है। शुक्रवार रात्रि सेल्समैन दुकान बंद करके घर गया था। रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें रखी बीयर व इंग्लिश की शराब की बोतल जल र्गइं। सूचना पर फायर ब्रिगेड व जैंत पुलिस भी पहुंच गई। शराब की दुकान के मालिक रवि चौधरी ने बताया कि आग लगने से उनका करीब 27 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।