Loading...

आगरा-मथुरा के मध्य चुरमुरा में मरीजों के लिए तैयार हुआ रामा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस

Gargachary Times 26 November 2025, 21:17 89 views
Mathura
आगरा-मथुरा के मध्य चुरमुरा में मरीजों के लिए तैयार हुआ रामा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस
फरह। आगरा- मथुरा के मध्य रैपुरा जाट हाथी सरंक्षण गृह के समीप हाइवे पर स्थिति मरीजों को जल्द ही सस्ता ओर सहज उपचार मिलेगा। दो महीने बाद रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में उपचार का काम शुरू होगा और सभी प्रकार की बीमारियों का निदान भी किया जाएगा। यह बात बुधवार को आगरा मथुरा हाइवे स्थिति हाथी संरक्षण गृह के पास 36 बीघा जमीन में बने सभी सुविधाओं लैस रामा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रबंध निदेशक डा. सूरज सिंह ने कही। इंस्टिट्यूट के अनौपचारिक शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि आज से फार्मेसी और सामान्य मरीजों के उपचार का प्रबंध शुरू किया जा रहा है। दिसंबर महीने में कई और बीमारियों का उपचार इंस्टिट्यूट में मिलने लगेगा। अगले साल से इंस्टिट्यूट में असाध्य बीमारी के अलावा अन्य रोगों का भी उपचार मरीजों को मिल सकेगा। उन्होंने बताया रामा इंस्टिट्यूट के शुभारंभ होने पर मरीज को हार्ट और कैंसर जैसी घातक बीमारी के उपचार के लिए दिल्ली,जयपुर, बंबई या दूसरे बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही स्थान पर मरीजों को सरल और सस्ता उपचार देने का प्रबंध किया होगा। उन्होंने कहा कि रामा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस कानपुर के अलावा बागपत, शामली,हापुड़, नोएडा और अन्य जिलों में भी मरीज को सस्ता उपचार उपलब्ध करा रहा है। इंस्टिट्यूट का उद्देश्य मरीजों की बीमारी से अनैतिक लाभ कमाना नहीं है, बल्कि मरीजों की बीमारी का निदान करना प्राथमिकता है। .................................... प्रबंध निदेशक ने कहा कि अगले साल से यहां सर्व उपचार देने की सुविधा का प्रबंध हो जाएगा, सभी बीमारियों के निदान को चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इंस्टिट्यूट मरीजों की सोच से भी कम में बीमारी का निदान करेगा। चार जिलों में संचालित इंस्टीट्यूट से मरीज संतुष्ट है, हमारा उद्देश्य बीमारी का निदान करना है, न कि संकट में फंसे मरीजों की जेब खाली करना है। प्रबंध निदेशक डा. सूरज सिंह ने बताया कि रामा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस का सफर उनके फौजी पिता ने शुरू किया था, जो आज लगातार मरीजों को सस्ता उपचार देने का काम कर रहा है। इस इंस्टीट्यूट के खुलने से आगरा, मथुरा के अलावा हाथरस, भरतपुर, एटा, मैनपुरी और अन्य जिलों के भी मरीज को लाभ होगा। वार्ता के दौरान महाप्रबंधक जगविजय सिंह, डा. विनीत जैन, श्वेता सिंह, विशाल मैसी, शिल्पा,आनंद, पवन चौधरी,आदि मौजूद रहे
Follow Samachar24