Loading...

गोवर्धन में चोरी की वारदातों अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पकड़ा

Gargachary Times 26 November 2025, 21:20 147 views
Mathura
गोवर्धन में चोरी की वारदातों अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पकड़ा
कस्बा गोवर्धन में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए तीन शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर डायल 100 और गोवर्धन थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शातिर चोरों को पड़कर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने चोरों को पड़कर जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर के रहने वाले हैं और यहां शराब इत्यादि के लिए छोटी-मोटी चोरियां करते हैं और गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित ईदगाह मस्जिद की मार्केट में छाता के एक कबाड़ी को सामान बेच देते हैं। डीग रोड पर स्थित एक मकान में चोरी करते हुए तीनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने चोरों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गोवर्धन के ईदगाह मस्जिद की मार्केट में पहले भी दुकान करने वाले एक युवक को पुलिस ने टटलू गैंग के सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।उसके बाद इसी इलाके में कुछ मुस्लिम लोगों को गौकशी के आरोप में जेल भेजा था।
Follow Samachar24