Loading...

भारतीय लोकतंत्र को पूरे विश्व में सबसे अलग और मजबूत लोकतंत्र के रूप मे स्थापित करने में हमारे संविधान की प्रधान भूमिका रही

Gargachary Times 26 November 2025, 21:20 180 views
Firozabad
भारतीय लोकतंत्र को पूरे विश्व में सबसे अलग और मजबूत लोकतंत्र के रूप मे स्थापित करने में हमारे संविधान की प्रधान भूमिका रही
भारतीय लोकतंत्र को पूरे विश्व में सबसे अलग और मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने में हमारे संविधान की प्रधान भूमिका रही है, आज के दिन 26 नवम्बर 1949 को हमारा संविधान हमारे महापुरूषों के अथक परिश्रम से बनकर तैयार हुआ, जिसमें अग्रणी भूमिका में रहें बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर परन्तु आज के दिन हमें उन महापुरूषों को भी याद करने की जरूरत है, जिन्होने इस संविधान के बनाने में अपना किसी न किसी प्रकार से योगदान दिया, जिनमें संविधान सभा के अध्यक्ष डा0 राजेन्द्र प्रसाद, संवैधानिक सलाहकार बी0एन0राव, सरदार बल्लभ भाई पटेल, हंसाजीवराज महता, मालती चौधरी, राजकुमारी, अमृत कौर, दुर्गा वाई देशमुख, बेगम एजाज रसूल, सरोजनी नायडू या इस सम्पूर्ण संविधान को अपने हाथ से लिखने वाले प्रेम बहादुर रायजादा, इस संविधान पर चित्र उकेडने वाले नन्दलाल बोस इत्यादि के योगदान को भी नही भुलाया जा सकता, इन महापुरूषों के इस योगदान को याद करने के लिए और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सम्पूर्ण देश आज ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान‘‘ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है, ताकि इस संविधान में निहित मूलों, आदर्शो और संकल्पनाओं से आधुनिक पीढ़ी को अवगत कराया जा सके, साथ ही साथ देश के नागरिकों को उनके कर्तव्यों का भी ज्ञान कराय जा सकें। इस अवसर पर जनपद के कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में संविधान की शपथ दिलाने के साथ-साथ प्रस्तावना का वाचन भी किया गया और सभी ने एक स्वर से संविधान केे मूल्यों को अपनाते हुए अपने कर्तव्यों के पालन में निष्ठा की शपथ भी ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पाडेय सहित कलैक्ट्रेट के सभी पटल सहायक उपस्थित रहें।
Follow Samachar24