स्पेशल इन्टेसिव रिवीजन प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तहसीलो के 5 5 बीएलओ को कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष मे प्रशस्ति एवं मेडल देकर किया सम्मानित
Gargachary Times
26 November 2025, 21:22
110 views
Firozabad
स्पेशल इन्टेसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी तहसीलांे के 5-5 बीएलओ को कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में एडीएम न्यायिक अरविन्द पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिसमें सिरसागंज से नीता शर्मा, अंकित शर्मा निधि गौर, नितिन कुमार और सुनील कुमार को जबकि शिकोहाबाद से ममता, अंजना गुप्ता, नीरज कुमार, जयवीर सिंह और शबाना बानो को जबकि फिरोजाबाद से मोहिनी लता, नाजिम उज्जमा, प्रगति गुप्ता, फसाहत अली और गुंजन प्रसाद सिंह को, जसराना से रिषभ मिश्रा, विपिन कुमार और रीता यादव प्रमुख रहंे, टूण्डला से दिनेश कुमार सिंह यादव, अवनीश कुमार शर्मा, पूनम सिंह, कुलदीप उपाध्याय और मीनू जैन को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता ने सभी बीएलओ को बधायी देते हुए कहा कि आप सबके उत्तम कार्याें से अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा लेनी चाहिए, जिससे जनपद में एसआईआर की प्रक्रिया समय से और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।