सर्दी शुरू होते ही चोरों के हौसले बुलंद दिन दहाड़े बाईक को किया पार
Gargachary Times
26 November 2025, 21:23
116 views
Mathura
मामला राधाकुण्ड स्थित द्वारकाधाम कलोनी का है जहाँ पर सीताराम पंडा जो की बागड़ी प्याऊ पर हर दिन अपनी मोटर साईकिल ख़डी कर परिक्रमा लगातें हैं आज भी हर रोज की भांति अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर पास की ही दुकान पर चाय पीने चले गये कुछ देर बाद वापस आये तो उनकी मोटर साईकिल वहाँ नहीं मिली आसपास काफी देर तक ढूंढने के बाद ज़ब मोटर साईकिल नहीं मिली तो पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी राधाकुण्ड पर दी पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी की तहरीर पीड़ित से लेकर जल्द मामले मेँ जाँच कर बाईक बरामद करने की बात कही हैं. मगर आये दिन परिक्रमा मार्ग या अन्य जगह पर चोरों द्वारा दी जा रही चोरी की घटना पुलिस के लिये सरदर्द बन रहीं है देखना होगा की पुलिस अब कैसे इन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाती है।