मथुरा में SIR का उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 किए जा रहे सम्मानित,
Gargachary Times
27 November 2025, 20:49
190 views
Mathura
मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मथुरा की तहसील सदर सभागार में उपस्थित 08 बी0एल0ओ0 एवं 02 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया।
मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मथुरा की तहसील सदर के सभागार में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 08 उपस्थित बी0एल0ओ0 एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 02 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने सभी को प्रशस्ति पत्र, बैग एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया। 08 बी0एल0ओ0 में रनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, चंद्र शेखर, मनीष कुमार, रीमा शर्मा, निशा अग्रवाल एवं कैलाश गौतम को सम्मानित किया। 02 कंप्यूटर ऑपरेटरों में प्रेम चौधरी एवं विपुल कश्यप को सम्मानित किया गया।