मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने SIR कार्य को लेकर सदर तहसील में किया निरीक्षण
Gargachary Times
27 November 2025, 20:50
113 views
Mathura
27 नवंबर को आगरा मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में मथुरा की तहसील सदर के सभागार का निरीक्षण किया। तहसील सदर के सभागार में कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं बी0एल0ओ0 द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्र की फीडिंग/ डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा था। मंडलायुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटरों से फीड करने के संबंध में जानकारी ली, उनसे पूछा कि कैसे फीड कर रहे हो। जिसपर कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया से मंडलायुक्त को अवगत कराया गया।
जिसपर 04 कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा आज 121, 116, 93 व 86 फॉर्म भरे गए है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि जनपद की सभी 5 तहसीलों में 100-100 कंप्यूटर ऑपरेटर शिफ्टवार फीडिंग/ डिजिटाइजेशन हेतु लगाए गए है।
मंडलायुक्त ने सभी बी0एल0ओ0, सुपरवाइजरों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न कार्यों हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है, आपके द्वारा इकट्ठा किए जा रहे गणना प्रपत्र बहुत अहम है, जिससे मतदाता को मतदान का अधिकार मिलेगा तथा शुद्ध मतदाता सूची बनेगी। मंडलायुक्त ने गणना प्रपत्र फीड/ डिजिटाइजेशन करने वाले ऑपरेटरों को कहा कि आप उक्त कार्य में शुद्धता/ एक्यूरेसी का विशेष ध्यान दे।
निरीक्षण में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।