Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना मटसेना का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Gargachary Times 29 July 2025, 21:36 197 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना मटसेना का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा थाना मटसेना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्पडेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर तथा सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा प्रार्थना पत्रों की जांच में लापरवाही बरतने पर उ0 नि0 श्रीनिवास एवं डाक के कार्य में लापरवाही बरतने पर हे0का0 156 किशनवीर सिंह को किया लाइन हाजिर । महोदय ने आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं महिला अपराधों से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई तथा अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। "ऑपरेशन पहचान" अभियान के दृष्टिगत, महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली, निगरानी श्रेणी के अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं प्रभावी जनसंपर्क के संबंध में ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसरों की बैरक/आवासीय परिसर का निरीक्षण भी किया गया तथा स्वच्छता सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24