Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद ऱ्यायाधीश डा0 सारंग के साथ आज जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 27 November 2025, 20:54 177 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद ऱ्यायाधीश डा0 सारंग के साथ आज जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद न्यायधीश डा0 बब्बू सारंग के साथ आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होने सभी बन्दियांे के स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया, साथ ही जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बन्दियों के चिकित्सा इत्यादि की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, इस संयुक्त निरीक्षण में जेल परीसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया गया, बन्दियों से वार्ता भी की और उनकी परेशानियों को भी जाना। साथ ही जनपद न्यायाधीश और ज़िलाधिकारी ने महिला बंदियों को शॉल दिये और छोटे बच्चों को खिलौने दिये और वहाँ स्थित हास्पिटल का निरीक्षण किया, यह निरीक्षण त्रैमासिक था।
Follow Samachar24