पुलिसकर्मियों की लापरवाही से लग रहा है गोवर्धन में जाम
Gargachary Times
29 November 2025, 08:31
101 views
Mathura
तीर्थ नगरी गोवर्धन में यूं तो श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण वर्ष भर जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन उस जाम की स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन नियुक्त किया हुआ है । गोवर्धन में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरीकेट लगाकर पुलिस कर्मी नियुक्त किए हुए हैं जो कि बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों और दूसरे प्रदेशों के वाहनों को रोक कर उन्हें पार्किंग स्थल पर भेज देते हैं जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित बनी रहती है। लेकिन बैरिकेड पर बैठने वाले वही पुलिसकर्मी जब लापरवाह हो जाए तो आए दिन कस्बा में जाम की स्थिति बन जाती है। जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस कर्मी दिन भर मोबाइलों में लगे रहते हैं ड्यूटी पर ध्यान नहीं देते। बेचारे होमगार्ड ड्यूटी करते हैं तो उनकी कोई सुनता नहीं और लड़ झगड़ के वाहनों को अंदर ले जाते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि डीग अड्डा से लेकर बस स्टैंड तक भयानक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है आम जनमानस के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी पैदल चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन यह जिम्मेदार पुलिस वाले जिन पर कोई भी असर नहीं होता। और पूरा गोवर्धन कस्बा जाम की स्थिति से दिन भर रात भर जूझता रहता है। पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से जब खबर पहुंचाई जाती है तो वह पूरा फोर्स ना होने की सफाई देकर अपनी जिम्मेदारी से बच जाते हैं। देखना होगा कि कब तक गोवर्धन कस्बे की जनता के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु इस जाम की स्थिति से जूझते रहेंगे परेशान होते रहेंगे या फिर पुलिस महकमा अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करेगा।