Loading...

धार्मिक नगरी राधाकुण्ड मेँ मीट की दुकान बंद कराने गये गो रक्षक दल के सदस्यों के साथ की मारपीट

Gargachary Times 29 November 2025, 08:38 136 views
Mathura
धार्मिक नगरी राधाकुण्ड मेँ मीट की दुकान बंद कराने गये गो रक्षक दल के सदस्यों के साथ की मारपीट
एक तरफ जहाँ मथुरा में कुछ गौ रक्षकों को हाल ही में जमानत मिली है, वहीं दूसरी ओर राधाकुंड इलाके में गौ रक्षकों पर जानलेवा हमला होने की खबर से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। घटना राधाकुंड चौकी क्षेत्र की वाल्मिक बस्ती की है, जहाँ अवैध रूप से चल रही एक मांस की दुकान को बंद कराने पहुंचे गौ रक्षकों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने घेरकर हमला कर दिया। क्या है मामला: प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गौ रक्षकों का एक समूह राधाकुंड की वाल्मिक बस्ती में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकान को बंद कराने के उद्देश्य से पहुँचा था। गौ रक्षकों के वहाँ पहुँचते ही दुकान संचालकों और उनके समर्थकों ने एकजुट होकर उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते वहाँ सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसने गौ रक्षकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह हमला इतना जानलेवा था कि गौ रक्षकों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल: हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय राधाकुंड चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घायल गौ रक्षकों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और वे हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गए हैं। इस घटना ने मथुरा के धार्मिक माहौल में एक बार फिर गर्माहट पैदा कर दी है, जहाँ एक दिन पहले ही नाजिया इलाही खान ने गौ रक्षक की गिरफ्तारी पर दुःख जताया था। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही है।
Follow Samachar24