आगरा फोर्ट-एटा पैंसेजर ट्रेन का शिवालय टेहू रेलवे स्टेशन पर शरू हुआ ठहराव, सांसद एसपी सिंह वघेल व विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी
Gargachary Times
29 November 2025, 08:40
111 views
Agra
आगरा/एत्मादपुर। तहसील एत्मादपुर क्षेत्र के शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया जब आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज, कुबेरपुर, एत्मादपुर, बरहन जंक्शन, जलेसर सिटी, कुशवाहा, एटा जाने वाली आगरा फोर्ट-एटा पैंसेजर ट्रेन (51901 और 51902) का ठहराव शिवाला टेहू स्टेशन पर शुरू हुआ। इस अवसर पर सांसद सांसद एसपी सिंह वघेल व विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह ने शिवाला टेहू स्टेशन पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिवालय टेहू क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
सांसद एसपी सिंह बघेल व विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह ने इस अवसर को टेहू क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया और कहा कि यह ठहराव न केवल स्थानीय लोगों को राहत देगा, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। यह ट्रेन टेहू क्षेत्र की तरक्की की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सांसद ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार संकल्प से सिद्धि के मार्ग पर चल रही है और वह हर वायदे को निभा रही है। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह ठहराव टेहू क्षेत्र के लिए केवल एक ट्रेनों की सुविधा नहीं बल्कि विकास की नई पटरी पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को शुरू करवाने की मांग उन्होंने ही रेल मंत्री और मोदी सरकार से की थी और इसे लेकर सरकार के साथ निरंतर बातचीत की। ट्रेन शुरू होने के बाद शिवाला टेहू में इसका ठहराव नहीं हुआ था तो शिवाला टेहू क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस ट्रेन का ठहराव शिवाला टेहू में सुनिश्चित किया जा रहा है।
आगरा से एटा तक की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुलभ हो जाएगी
इससे न केवल टेहू बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा, और आगरा से एटा तक की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुलभ हो जाएगी। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे के बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विकास हुआ है। रेलवे के आधुनिकीकरण, नई ट्रेनों की शुरूआत, स्टेशनों के पुनर्विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को लगातार सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज विपक्ष भी केंद्र सरकार द्वारा रेलवे में किए जा रहे सुधारों और प्रगति की सराहना करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि टेहू क्षेत्र में रेलवे को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र को और बेहतर रेल सुविधाएं दी जाएंगी
रेल ओवरब्रिज, अंडरपास, नई ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन सुविधाओं में सुधार जैसे कई कार्य केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सहयोग से पूरे किए जा रहे है। सांसद ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र को और बेहतर रेल सुविधाएं दी जाएंगी। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि वायदों को धरातल पर उतारना है। संकल्प से सिद्धि की नीति के अंतर्गत आगरा क्षेत्र को निरंतर विकास की राह पर अग्रसर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में दीपक कुमार – अपर मंडल रेल प्रबंधक हरि मोहन, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक, ए. के. सिंह दस्ते अलीगढ़,वीपी त्रेहन– AOM, टूंडला,भूपसिंह पाल, श्याम बाबू टिकट मास्टर,संध्या गौतम,
मुकेश यादव,अरविंद बघेल,राकेश शर्मा, सुचित्र मित्तल,गौरव शर्मा,नवीन गौतम,रुकम पाल नेता, लक्ष्मी नारायण प्रजापति पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमोद ठाकुर,नौरतन सिसौदिया,के.के.बाबू जी, जितेन्द्र ठाकुर,विकास,नेमी वघेल,फिरोज खां आदि उपस्थित रहे।