Loading...

गाडी मेँ भरकर आये दर्जनों युवकों ने एक युवक के साथ लाठी डंडो से की जमकर मारपीट

Gargachary Times 29 November 2025, 21:02 184 views
Mathura
गाडी मेँ भरकर आये दर्जनों युवकों ने एक युवक के साथ लाठी डंडो से की जमकर मारपीट
गोवर्धन - राधाकुण्ड स्थित मुखराई चौराहे पर जहां एक गाडी मेँ सवार होकर आये दर्जनों युवक जो की लाठी डंडे सहित जिम करने वाली रोड़ों से एक युवक के साथ मारपीट करने लगे देखते ही देखते घटना स्थल पर तमाशबीनो की भीड़ जमा हो गयी मगर किसी की हिम्मत नहीं हुई की कोई इनको रोक सके. दबंगों ने युवक के साथ तो मारपीट की ही वहीं उसकी चार पहिया गाडी को भी तोड़ डाला गाडी के सीसे सहित खिड़कियां सब तहस नहस कर डाली. मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ज़ब तक दबँग लोग भाग खडे हुये वहीं पुलिस ने घायल विष्णु कौशिक निवासी आन्यॉर को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पीड़ित के भाई ने बताया की अभिषेक दाऊ विशाल नामक लोगों ने उसके भाई को घेर कर जान से मारने की नीयत से मारपीट की है जिससे उसके गंभीर चोट आयी हैँ हालत नाजुक देखते हुये घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं पुलिस मामले की जाँच मेँ जुटी है वहीं दिन दहाड़े हुई इस मारपीट से आसपास के लोगों मेँ दहशत व्याप्त है.
Follow Samachar24