Loading...

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया जलनिकासी पाइपलाइन का शुभारंभ

Gargachary Times 29 November 2025, 21:03 115 views
Mathura
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया जलनिकासी पाइपलाइन का शुभारंभ
मथुरा। प्राकृतिक आपदा से आए अनावश्यक जल को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने आज नगला वर में नई जल निकासी पाइपलाइन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान अन्य गणमान्यों ने जिपंअ का फूलमाला पहनाकर व साफा बांधकर राधाकृष्ण छवि चित्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीचौधरी ने कहा सरकार आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रतिबद्ध है और इस पाइपलाइन के शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को इस प्राकृतिक आपदा से राहत मिलेगी। लोगों को अब यहां जलभराव की समस्याओं से जूझना नहीं पड़े़गा। विकास कार्य में कोई बाधा आड़े नहीं आएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में पुष्पेंद्र मास्टर, भूरी सिंह, राकेश, प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, चंदन सिंह, दरव सिंह प्रधान सहित अन्य ग्रामीण एवं स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Follow Samachar24