चंदन सिंह यादव सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Gargachary Times
29 November 2025, 21:04
370 views
Mathura
मथुरा के सदर बाजार स्थित चंदन सिंह यादव सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती संस्था के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मां भारती और सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम वहुत ही भव्य व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरक प्रस्तुतियाँ एवं पारम्परिक कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डा० सुनीता अवस्थी एवं -ललिता गुप्ता ने समाज में पंच-परिवर्तन के लिए मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में जूली शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा शर्मा ने मातृ शक्ति की राष्ट्र-निर्माण में सहभागिता के लिए संकल्प को दोहराया। वही विधालय के प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौधरी ने वहां उपस्थित मातृशक्ति एवं समस्त सहभागियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के संचालन में राधा सैनी, पूजा सैनी अलका जैन, डा० नेहा अग्रवाल, व्रजरानी शर्मा, वर्षा अरोड़ा, अन्जू मित्तल, सुबासैनी
तथा विधालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का सहयोग रहा ।