खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने फिरोजाबाद इन्डस्ट्रियल एरिया में आटे की फैक्ट्री पर छापा, 20 लाख का माल जब्त
Gargachary Times
29 November 2025, 21:15
210 views
Firozabad
खाद्य सुरक्षा एंव औषिध प्रशासन (एफ०डी०ए०) की टीम ने यू०पी०एस०आई०डी०सी० इन्डस्ट्रियल एरिया, फिरोजाबाद में छापा मारकर 30 कुन्तल आटा, 750 कुन्तल गेहुँ, और 7 बोरे सफेद पाउडर संभावित सेलखड़ी जब्त कर लिया। जब्त माल की कुल कीमत 20 लाख रूपए बतायी जा रही है। सहायक आयुक्त (खाद्य) को यह सूचना देर रात प्राप्त हुई थी। टीम जब ब्रहमलाल ट्रेडर्स के मालिक संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुँची तो वहा शिकायत के मुताबिक सफेद पाउडर की बोरियों मिली। संदेह होने पर संजय गुप्ता से पूछताछ की जाने लगी किन्तु वह मौके पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। टीम ने कार्यवाही करते हुए कुल दो गेहुँ, दो आटा और एक अपमिश्रक का नमूना संग्रहित किया गया।
इसी समय मिडिया की टीम भी मौके पर पहुँच गयी। भीड़-भाड़ के मध्य संजय गुप्ता फरार हो गया। कार्यवाही के दौरान लखनऊ मुख्यालय से संयुक्त आयुक्त हरिशंकर सिंह एवं मण्डलीय सहायक आयुक्त शाहनवाज आबिदी दिशा-निर्देश देते रहे। कार्यवाही के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विशु राजा ने कड़ी से कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। कार्यवाही के उपरान्त थाना उत्तर में एफ०आई० आर भी दर्ज करायी।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय के अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार कुँवर, खाद्य सुरक्षा अधिकरी श्री रमेश चन्द्र, श्री संदीप कुमार, श्री यशपाल यादव शामिल रहे।